16 अक्तूबर 2015

दांतों का हिफाजत कैसे करें ?

आइये जानते हैं दांतों की बीमारियाँ और उनके उपचार :

Teeth

सेंधा नमक को बारीक पीसकर सूती कपडे से कपड़-छान कर लें। उसमें से 2 ग्राम नमक हाथ के हथेली पर रखकर 4 गुना सरसों तेल में मिला कर मिश्रण तैयार करें। उसके बाद में नमक तेल के मिश्रण को  अपनी अंगुली के सहायता से दांतों एवं मसूड़ों की हर रोज़ सुबह हल्की मालिश करें उसके बाद में साफ  या हलके गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इस तरह करने से दांतों का ठंडा, गर्म और खट्टा लगना ख़तम हो जायेगा|
Ø  आंवला को आग में जलाकर सरसों के तेल में सही से मिलाएं फिर इस  मसूड़ों पर हलके  हलके मलिए|
Ø  नीम की हरी पत्तियां, काली मिर्च का पाउडर और काला नमक को पीस कर बराबर बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें इसका हर रोज इस्तेमाल करें|
Ø  खस,  इलायची और लौंग का तेल को एक साथ मिलाकर मसूड़ों में हर रोज लगाएं
Ø  जीरा, सेंधा नमक, हरड़, दालचीनी, दक्षिणी सुपारी को बराबर बराबर मात्रा  में  लें इसे किसी बंद बर्तन में थोड़ी देर आग पर जलाकर पीस लें इस मिश्रण/मंजन का नियमित दो बार इस्तेमाल  करें|
Ø  फिटकरी और काला नमक खूब बारीक पीसकर अपने दांतों पर हलके हलके अपने ऊँगली से मलें।
Ø  दांत में कीड़ा लगने से बचने का सबसे अच्छा  उपाय है कि आप रात को ब्रश या मंजन करके सोएं। मीठी  चीजो को  कम से कम खाएं । मीठी चीजें खाने के बाद यदि ब्रश न कर सके तो कम से कम कुल्ला जरुर करें। दांतों की सफाई की तरफ ध्यान दे।
Ø  नीम का दातुन करने से पहले उसे अच्छी तरह चबाते रहें। जब दातुन का अगला हिस्सा एकदम नरम हो जाए तो फिर उससे अपने दांतों धीरे - धीरे साफ करें।
Ø  लहसुन दांतों के कीटाणु को ख़तम करने के लिए एक कुदरती हथियार है। कच्चे लहसुन का रस संक्रमण को मारने में सहायता करता है। यदि वास्तव में आपके दांतों में बहुत ज्यादा  दर्द हो रहा हो तो आप इसतरह कर सकते हैं। कच्चे लहसुन की एक कली ले लें। इसे पीसें और निचोड़ें कर इसका रस निकालें। इस रस को दर्द वाली स्थान पर लगायें। यह घरेलू उपचार दांतों के दर्द में जादू की तरह असर करता है।
Ø  एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल लें और इसे अपने मुंह में चलायें। इसे अन्दर निगले नहीं, इसे लगभग 30 मिनट  तक अपने मुंह में रखें रहें। फिर इसे थूक दें और मुंह धो लें। आपको जरूर आराम मिलेगा।
Ø  दांतों के दर्द में पेपरमिंट का तेल जादू की तरह असर करता है। अपनी उँगलियों के पोरों पर कुछ तेल लें तथा इसे अहिस्ता अहिस्ता  प्रभावित क्षेत्र पर मलें। आपको दांतों के दर्द से तुरंत रहत मिलेगा।
Ø  टी बैग एक अन्य घरेलू इलाज है। हर्बल टी बैग को दर्द वाली जगह पर लगायें। इससे पस/पीप  के कारण होने वाले दर्द से आपको तुरंत राहत मिलेगा।
Ø  ओरेगानो तेल में भी एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी वाइरल गुणधर्म होते हैं। यह घरेलू ईलाज में बहुत प्रभावकारी होता है खास कर दांतों और मसूड़ों की बीमारियों में।



Ø  दांतों में पस/पीप होने पर ऐप्पल सीडर विनेगर एक अन्य प्रभावशाली इलाज है। चाहे वह प्राकृतिक हो या ऑर्गेनिक, यह बहुत अधिक प्रभावशाली है। एक बड़े चम्मच  ए सी वी लें। इसे कुछ समय के लिए अपने मुंह में रखें रहें और उसके बाद  इसे थूक दें। इसे अन्दर निगलें नहीं। इससे प्रभावित क्षेत्र रोगाणुओं से मुक्त हो जाएगा। इससे सूजन भी ख़तम  होती है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें