20 नवंबर 2015

इन पौधों को घर में उगाने से स्‍वस्‍थ रहेगा आपका परिवार (Home Remedies Trees)



Home Remedies Trees

Tulsi-Garlic-Pudina-Dhaniya-Curry leaves Tree
Home Remedies Trees

ऐसा बहुत कम होता है की खूबसूरती और उपयोगिता दोनों साथ-साथ मिलें अगर मिल जाये तो क्या  कहना । अगर आप चाहते हैं की आपका घर और आपके परिवार खुशहाल और स्वास्थ्य रहे तो आपको कुछ खास पौधों को अपने घर में लगा सकते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से आपको खूबसूरती के साथ मिलेगा सेहत का नायाब खजाना।

हमारे जीवन में पेड़ पौधों का बहुत ज्यादा महत्व है। इसलिए अक्सर लोग अपने घर में एक छोटा हिस्सा बागीचे के लिए जरूर रखते हैं। आजकल ज्यादातर घरों  में तरह तरह के फूलों के  पौधे लगाने का ज्यादा चलन है। इससे ना सिर्फ आपके परिवार एवं घर की सुंदरता बढ़ती है ब्लकि आपका परिवार  सेहतमंद व निरोग भी रहते हैं।

Home planting in hindi

आप अपने घर में आसानी से कई तरह के सेहतमंद छोटे छोटे पौधे भी उगा सकते हैं। जैसे तुलसी का पेड़ लगभग हर घर में मिलता है। ज्यदातर लोग पूजा करने के लिए तुलसी का पौधा लगाते हैं य कहीं कई रोगों से बचने के लिए इसे लगते है। तुलसी की ही तरह ऐसे कई पौधे हैं जो आपको सेहतमंद रखने में काफी मदद करते हैं। आइये हम जानें इन सेहतमंद पौधों के बारे में।


तुलसी

तुलसी एक ऐसा पौधा है जो ज्यादातर घरों के आंगन में पाया जाता है। इसको लगाने से आस पास का वातावरण साफ़ और कीटाणु रहित हो जाता है। इसके अलावा तुलसी वाली चाय पीने से सर्दी जुकाम में भी आराम मिलता है। इसका तेज एस्ट्रोन वाला स्वाद ताजगी भरी खुशबू आप को तनाव से उबारने में काफी मदद करती है।

 पुदीना

घर में पुदीना लगाना काफी ज्यादा फायदेमंद  होता है | पुदीना हाई और लो दोनों ही प्रकार के रक्तचाप (Bloodब्लडप्रेशर) को नियंत्रित करता है। इस रोग को कम करने के लिए पुदीने की चटनी और उसका रस का उपयोग किया जा सकता है। गर्मी में अक्सर लू लगने की समस्या हो जाती है ऐसे में पुदीने की चटनी को नियमित उपयोग करने से इसकी आशंका कम हो जाती है।

Home Remedies Tree in hindi
धनिया

सब्जियों का स्वाद व खूशबू बढ़ाने के लिए हरी धनिया का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। इसे आप अपने घर में भी आसानी से उगा सकते हैं। हरी धनिया थकान मिटाने में सहायक है। ये विटामिन ए से भरपूर धनिया मधुमेह में भी फायदेमंद है इसके उपयोग करने से रक्त में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है। इसके साथ ही यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल की मात्रा घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ाने में भी बहुत लाभदायक है।

Curry leaves in hindi
करी पत्ता

करी पत्ते का ज्यादातर प्रयोग साउथ इंडियन खाने में किया करते  है। इसके सेवन  से खाने का स्वाद काफी बढ़ जाता है। दाल में तड़का लगाने के लिए या सांभर बनाने में करी पत्ते का अधिक किया जाता है। इसके अलावा यह डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी काफी मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों  को करी पत्‍ता जरूर खाना चाहिए।

Garlic Tree in hindi
लहसुन

क्या आप जानते है की लहसुन अपने आप में गुणों की खान है। भोजन में रोजाना लहसुन का इस्तेमाल करने से आप कई बिमारियों से दूर रह सकते हैं। यह एक तरह का ब्लड प्यूरीफायर है, जो खून  को साफ करता है। लहसुन कैंसर की आशंका को कम करने में भी काफी सहायक हो सकता है। इसके अलावा हाथ पैरों और जोड़ों के दर्द के लिए भी लहसुन काफी लाभदायक है।


हरियाली आपके घर का वातावरण को  भी खुशनुमा बनाने में मदद करती है। इसके साथ ही अगर सेहत का खजाना भी मिल जाए  तो कहना ही क्‍या। आप इन निरोगी अखने वाले पौधों को अपने घर पर उगा सकते हैं इससे आपको कई किस्म के फायदे मिलेंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें